बैडमिंटन का नया सितारा शटलर लक्ष्य सेन

श्रीप्रकाश शुक्ला विश्व खेल मंच पर इस समय यदि किसी भारतीय खिलाड़ी की तूती बोल रही है तो वह कोई और नहीं बल्कि युवा शटलर लक्ष्य सेन है। विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ ऑल इंग्लैंड के फाइनल में हार के बावजूद, अल्मोड़ा का युवा लक्ष्य सेन हर तरफ अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ रहा है। लक्ष्य जिस तरह अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है उससे हर भारतीय को उस पर गर्व है। उम्मीद है कि यह शटलर अपनी प्रतिभा और कौशल से एक दिन एशियाड, राष्ट्रमंडल तथा ओलम्पिक खेलों में भी हि.......

खेलों में गौरवशाली कदम बढ़ाता ग्वालियर

श्रीप्रकाश शुक्ला ग्वालियर। देश का दिल मध्यप्रदेश तथा खेलों का दिल ग्वालियर को कहें तो अतिश्योक्ति न होगी। इस ऐतिहासिक शहर का खेल अतीत तो गौरवशाली रहा ही है वर्तमान भी कमोबेश ताली पीटने वाला ही कहा जा सकता है। शासकीय और निजी प्रयास खेलों में इस शहर को बहुत आगे ले जाते दिख रहे हैं। ग्वालियर की सबसे बड़ी विशेषता यहां की प्रबुद्ध खेलप्रेमी आवाम है, जिसकी करतल ध्वनि से यह शहर दिनोंदिन खेलों की दुनिया.......

आनंदेश्वर पांडेय ने फर्जी हस्ताक्षरों से खेल मंत्रालय को लगाया चूना

हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया में भी जमकर हुई लूट खेलपथ विशेष लखनऊ। हम सब खेलप्रेमी देश में खेलों के पिछड़ेपन के लिए प्रायः सरकारों को ही कसूरवार मानते हैं लेकिन यह पूरी तरह से सही नहीं है। दरअसल, खेलों और खिलाड़ियों को सबसे अधिक नुकसान खेलनहारों यानि खेल संगठन पदाधिकारियों से हो रहा है। ऐसे पदाधिकारियों में भारतीय ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष .......

खेल संघों में इंसान नहीं भेड़ियों का वास!

ऐसे यौन हिंसकों की सजा क्या होनी चाहिए? श्रीप्रकाश शुक्ला ग्वालियर। भारत का यौन हिंसा के मामलों में सबसे खतरनाक देशों में शुमार है। खेल क्षेत्र पर नजर डालें तो यह नीचता की हद तक पहुंच चुका है। वजह खेल संघों में इंसान के रूप में भेड़िये अपनी इस कदर पकड़ और पैठ बना चुके हैं कि इनके खिलाफ शिकायत करना भी किसी बेटी के लिए आसा.......

विराट का यूं कप्तानी छोड़ना हैरतअंगेज

सम्मानजनक विदाई के हकदार थे कोहली शनिवार को सोशल मीडिया के जरिये आई विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने की खबर ने क्रिकेटप्रेमियों को चौंकाया। वैसे पिछले दिनों इस तरह के कयास लगाये जा रहे थे कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद टीम नेतृत्व में परिवर्तन हो सकता है। फिर सीरीज हारने के बाद इन आशंकाओं को बल मिल रहा था कि संभवत: कप्तानी में कोई बदलाव हो। वैसे परिस्थितियों के हिसाब से लगा था कि बीसीसीआई से विराट की ट्यूनिंग ठीक नहीं चल रही थी.......

खेलों में उपलब्धियों से भरा रहा साल 2021

नीरज चोपड़ा ने ओलम्पिक में पदक जीत तोड़ा मिथक पीवी ने ओलम्पिक में जीता दूसरा मेडल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेलों के लिहाज से भारत के लिए साल 2021 बेहतरीन रहा। ओलम्पिक में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत के 121 साल के ओलम्पिक इतिहास में ट्रैक एंड फील्ड में पहला मेडल जीता और वह भी गोल्ड के रूप में। इसके अलावा पुरुष हॉकी हो या महिला हॉकी दोनों में ही टीमों ने इतिहास रचा। इन कामयाबियों ने भा.......

भारतीय हॉकी ने कराया पुराने चावल होने का भान

महिला और पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास खेलपथ संवाद नई दिल्ली। साल 2021 के खत्म होने में कुछ वक्त बाकी है। एक ऐसा साल जिसने भारत को खेल जगत में कई यादगार और ऐतिहासिक पल का गवाह बनाया। कोरोना महामारी और तमाम तरह की अनिश्चितताओं के बीच एक साल के लम्बे इंतजार के बाद टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन किया गया। यह ओलम्पिक कई मामलों में भारत के लिए यादगार रहा, लेकिन भारतीय हॉकी के लिए इसने बंद होते दरवाजे को फिर से खोल दिया।  पुरुषों और मह.......

उम्मीद जगाकर विदा लेता साल

खेल के मैदान पर इस साल भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई, पर टोक्यो भारत के लिए इतिहास का सबसे सफल ओलम्पिक रहा है। साल का अंत होते-होते स्पेन में हुई विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत के किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन दो पदक हासिल करने में सफल हुए हैं। यह पहला मौक़ा है, जब भारतीय पुरुष खिलाड़ी इस चैम्पियनशिप में दो पदकों के साथ लौटे हैं।  साल का अंत होते-होते ढाका में हुई हॉकी की एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भी भारत.......

हिन्दुस्तान की गौरवगाथा हैं पहलवान फोगाट बहनें

दंगल फिल्म के पांच साल हुए पूरे वाराणसी की सिंह सिस्टर्स भी कम नहीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बेटियां जिस तरह आगे बढ़कर हर क्षेत्र में मुल्क को गौरवान्वित कर रही हैं, उससे समाज की सोच बदली है। खेल का क्षेत्र तो भारतीय बेटियों की गौरवगाथा से खासा पुलकित है। वाराणसी की सिंह सिस्टर्स और बलाली (हरियाणा) की फोगाट बहनों की तो कहने ही क्या, इन बेटियों की प्रशंसा को शब्द कम पड़ जाते हैं। आओ पढ़ें कि दंगल फिल्म के पांच साल बाद महाबीर की वीर.......

शास्त्री-कोहली युग का अंत

ऐसे वक्त में जब रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद और विराट कोहली टी-20 प्रारूप के कप्तान पद से विदाई ले रहे हैं, टी-20 विश्वकप की नाकामी उन्हें जरूर खलेगी। हां, शास्त्री को इस बात का मलाल जरूर रहेगा कि उनके कोच के रूप में भारत को आईसीसी का कोई खिताब हासिल नहीं हुआ। भारत ने आखिरी बार वर्ष 2013 में आईसीसी खिताब जीता था। इंग्लैंड में जब भारत ने चैंपियंस ट्राफी जीती थी, तब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। कोहली ने तीन प्रारूपों में चार आईसीसी टूर्नामे.......